मध्य प्रदेश में ‘आइटम’ को लेकर हो रही सियासत थम नहीं रही है। अब मंत्री इमरती देवी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कमलनाथ की मां और बहन को आइटम कह रही हैं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल आचार्य प्रमोद ने इमरती देवी का ये वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मीडिया से बातचीत कर रही हैं। इमरती कहती हैं कि कमलनाथ की मां और बहन बंगाल की आइटम होंगी, लेकिन मुझे इसकी जानकारी नहीं है।
छिन्दवाड़ा से 10 बार लोकसभा पहुँचने वाले, संसद के “वरिष्ठ” सदस्य पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनकी स्वर्गीय माँ के लिये इमरती देवी के “मधुर”
— Acharya Pramod (@AcharyaPramodk) October 21, 2020
वचन. pic.twitter.com/ch0aAIaLzO
इमरती कह रही हैं, ‘वो बंगाल का आदमी है, वो मध्य प्रदेश में आया सिर्फ मुख्यमंत्री बनने के लिए। उसे बोलने की सभ्यता नहीं है तो उस व्यक्ति को क्या कहा जाए? वो मुख्यमंत्री पद से हट गया तो पागल हो गया। अब पागल बनकर पूरे प्रदेश में घूम रहा है तो उसका हम क्या कर सकते हैं। वह कुछ भी कह सकता है। मेरे प्रदेश का आदमी नहीं है, उसकी मां और बहन बंगाल की आइटम होंगी, तो हमें ये पता थोड़ी है।’
इमरती ने पहले भी कमलनाथ को बंगाल का बताया था
इमरती देवी ने कहा था- 'वह (कमलनाथ) बंगाल से आया है। उसको बोलने की सभ्यता नहीं है। एक हरिजन महिला की इज्जत करना वह क्या जानता है? ऐसे लोगों को मध्य प्रदेश में रहने का कोई हक नहीं है। उसे यहां से बाहर कर देना चाहिए।
यह है विवाद
रविवार को कमलनाथ ने डबरा की सभा में इमरती देवी को आइटम कह दिया था। इसके बाद मध्य प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया था। जहां एक तरफ भाजपा ने कमलनाथ को जमकर घेरा था। वहीं राहुल गांधी ने भी कमलनाथ को फटकार लगाते हुए कहा था कि मुझे इस तरह की भाषा पसंद नहीं है। भले ही कमलनाथ मेरी पार्टी में हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37yOK8a

0 टिप्पणियाँ